+91-7607223018  |   kicabhuram@gmail.com
  |   Registration Form

प्रबंधक का संदेश

विद्यालय राप्ती एवं रोहिन के मध्य कछार क्षेत्र मे स्थित है। क्षेत्र मे अशिक्षा को दूर करने के लिए स्व० पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी ने सत्र 1972-73 में एक जूनियर हाइस्कूल की आधारशिला रखी थी| क्षेत्रीय जनता आर्थिक कठिनाइयों से धीरे हुई थी आवागमन को कोई साधन नही थे। विद्यालय अधिक दूरी पर स्थित थे जिसके कारण अभिभावकों को अपने पाल्यों को शिक्षा देने में अत्यन्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी सभी कठिनाइयों का सामना करते हुये विद्यालय को आगे बढ़ाने का कार्य किए। कालान्तर मे विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शकुन्तला त्रिपाठी हुई। उनके द्वारा विद्यालय की इंटर (कला वर्ग) की मान्यता ली गई। वर्तमान मे विद्यालय के प्रबंधक ई० अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र के छात्र / छात्राओ की विज्ञान वर्ग के शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुये विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी) वर्ग की मान्यता वर्ष 2013 में उ०प्र० शासन से प्राप्त की। कक्षाये प्रारम्भ हो चुकी हैं। विद्यालय मे सुसज्जित कमरे, फर्नीचर, विद्युत आदि उपलब्ध हैं। विज्ञान की प्रयोगशाला भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान के सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विद्यालय का परीक्षाफल उत्तम रहने के साथ-साथ सुसंस्कृत एवं चरित्रवान छात्र/छात्राओं के तैयार करने के लिए खेलकूद, स्काउटिंग-गाइडिंग, रेडक्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम जैसे पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप संचालित है।

विद्यालय आपके सहयोग का आकांक्षी है।

ई० ए० न० त्रिपाठी

(प्रबंधक)